फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन ने असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह के अन्यत्र स्थानांतरण होने तक कार्य का बहिष्कार और पूर्ण हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के महामंत्री विशाल कपूर ने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को एडिशनल कमिश्नर से वार्ता की गई थी, जो विफल रही है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में मेरठ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, अधिवक्ता संघ आदि का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ, इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विजय नंदन सिन्हा ने मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह अब जीएसटी के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेंगे। उन्हें पंजीयन संबंधी समस्त कार्यों से भी विरत कर दिया गया है। इसकेअलावा अधिवक्ताओं के वाद स्थानांतरण प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर संबंधित वाद अन्य अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने टैक्स बार एसोसिएशन से इन निर्णयों से सहमत होते हुए हड़ताल पूर्ण रूप से वापस लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें