फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर युवक की हत्या करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर युवक की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड से शिकोहपुर के एक युवक को बाइकों पर सवार 8-9 युवक हत्या करने के इरादे से अगवा कर पूर्वी यमन नहर पर ले गए। किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भाग निकले, लेकिन एक को पुलिस ने दबोच लिया और कोतवाली ले आई।
विजय पुत्र राजपाल शिकोहपुर गांव का रहने वाला है। वह नगर में एक कंप्यूटर सेंटर में टाइपिस्ट करता है। बुधवार को सुबह के समय जब वह गांव से दिल्ली बस स्टैंड पर आया तो वहां पहले से ही खड़े 8-9 युवक, जो बाइक लिए हुए थे, उन्होंने उससे कहा कि तुम अपने दोस्त विपुल को फोन कर बुला, तो उसने मना कर दिया। इस पर वे युवक तमंचों के बल पर बाइक पर बैठाकर उसे अगवा कर पूर्वी यमन नहर पर ले गए। इसकी किसी तरह भनक पुलिस को लगी और वह वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भाग खड़े हुए, लेकिन एक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिया गया युवक संजीव पुत्र शीशपाल बावली का रहने वाला बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। विजय ने बताया कि उनका उसके दोस्त विपुल से कुछ विवाद चला आ रहा है और वे उसकी जान के दुश्मन बने हैं, इसलिए वे मुझ पर फोन कराकर उसे बुला रहे थे। यदि इसकी भनक तुरंत पुलिस को न लगे तो विजय की जान भी जा सकती थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है और उनके साथियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि कांस्टेबल अनुज, सुबोध और अरुण ने अच्छा कार्य किया है, जिससे एक युवक की जान बच गई। तीनों को इनाम दिलाने के लिए एसपी को लिखेंगे। दूसरी तरफ युवक के परिजनों ने अगवा करने की रिपोर्ट कराई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें