फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मभूषण स्वर्गीय गिरिजा देवी को दी श्रृद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्पा जी को गीतों से किया याद
विज्ञापन

मेरठ। संगीत की अजीम फनकार, पद्मभूषण स्वर्गीय गिरजा देवी को गीतों से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रविवार को मां सरस्वती संगीत साधना केंद्र की ओर से आबूलेन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसके भट्ट पूर्व जिला जज ने किया। संगीत विभूति व रेडियो कलाकार डॉ. ममता गोस्वामी ने देवो दान मोहे बड़ा ख्याल, भज हरि नाम छोटा ख्याल राग यमन में सुनाया। ठुमरी ना मारो नजरिया के बान, दादरा बातों -बातों में बीत गयी रात और घेर घेर आई सावन की बदरिया रे कजरी सुनाई। ठुमरी रूपी भजन यमुना किनारे मोरा गांव सुनाया। कादंबनी शर्मा ने भी भजन सुनाया। अध्यक्षता दीवान गिरी गोस्वामी की रही। सुभाष गोस्वामी, बिजेंद्र चौहान, पूनम, प्रेमलता गोस्वामी, तेजस्वी, विपिन गुर्जर, आरपी सिंह, देवेश्यर दयाल, रविंद्र चौहान, चरन सिंह स्वामी, महेंद्र गुप्ता, मनोज, डॉ. स्तुति गिरी ने सहयोग दिया। उत्तम ने तबला, तानपुरे पर प्रिया ने संगत दी। संचालन कुलदीप त्यागी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें