एकजुट होकर करेंगे कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। वैश्य समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश ट्रस्ट की बैठक में मेधावी सम्मान समारोह की समीक्षा की गयी। बैठक में समारोह सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी को बधाई दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि एकजुट होकर भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता शांति स्वरूप गुप्ता और संचालन एके गर्ग ने किया। नवीन चंद अग्रवाल, संजय गोयल, नवनीत गुप्ता, पीयूष मित्तल, नीरज मित्तल, मंयक अग्रवाल, ललित जिंदल, विकास गोयल, राजीव गोयल, मनोज गर्ग, राजेश, योगेश गुप्ता, अवध किशोर, कृष्ण गोपाल, विपुल, डा कपिल बंसल , हरि भगवान, विनोद, महिला समिति से बीना गर्ग, ममता वार्ष्णेय, शशि प्रभा अग्रवाल, सीमा मित्तल, शालिनी मित्तल, रोली गोयल, सुष्मिता गुप्ता, रूचि, मधुलिका, रचिता मौजूद रहे।