संगम छह घंटे व नौचंदी दो घंटे लेट
मेरठ। संगम और नौचंदी 11 माह से लेट पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को भी संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से छह घंटे लेट होकर दोपहर करीब एक बजे पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे देरी के साथ सुबह सवा दस बजे पहुंची। दोनों ट्रेनों के लेट पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यहां से दोनों ट्रेनें राइट टाइम रवाना की जा रही हैं, लेकिन वापसी में ही दोनों ट्रेन लेट हो जाती है।