फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल नें जल निकासी का प्रबंध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल में जल निकासी का प्रबंध नहीं
विज्ञापन

दाहा (बागपत) । शाहजहांपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद खराब है। बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी भर जाता है। शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों की छुट्टी तक करनी पड़ती है। गांव के लोग कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। यह ही नहीं गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। ग्राम प्रधान रहनूमा ने बताया स्कूल में पानी भर जाने के बाद खेतों की ओर पानी निकाला जाता है। किसान इसका विरोध कर देते है तो कई-कई दिनों तक पानी भरा रहता है। गांव के लियाकत, खुरशेद, युसूफ, अय्यूब, इस्लाम, शमशाद कय्यूम ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें