फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा नहीं पास, कैसे हो सड़कें ‘खास’
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सरकार की प्राथमिकता मेें शामिल गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए विभागों को धन तक जारी नहीं किया गया है। यही कारण है कि सड़कों को हाल बद से बदतर होता जा रहा है। शहर में ओडियन नाला मार्ग ही नहीं बल्कि लिसाड़ी गेट चौराहा, थाना टीपीनगर के सामने भी सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
नवरात्र में शुरू होगा सड़कों पर कार्य
शहर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए फिलहाल सभी विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। यही कारण है कि सड़कें लगातार टूट रही हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय की मानें तो अभी निर्माण सामग्री तैयार करने के लिए प्लांट ही चालू नहीं हुए हैं। प्लांट संचालकों से बात की जा रही है। वह नवरात्रि में प्लांट चलाने का आश्वासन दे रहे हैं। सभी सड़कें निगम स्तर पर ठीक नहीं कराई जा सकती हैं। क्योंकि इन सड़कों में अधिकतर सड़कें ठेकेदारों के अनुबंध समय की हैं। जिनको ठेकेदार ही स्वयं गड्ढा मुक्त कराएंगे। उम्मीद है कि नवरात्र में नगर निगम की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के पास धन का अभाव
जल निगम के परियोजना प्रबंधक मुन्ना सिंह का कहना है कि पानी और सीवर लाइन परियोजना के लिए सरकार से आधा अधूरा धन मिला है। जो अब तक लगभग खर्च हो चुका है। जहां विभाग ने सड़कों की खुदाई की है, वहां पर एक बार सड़क बनाई जा चुकी है, लेकिन बरसात में फिर से सड़कें टूट गई। अब फिर से सड़क बनाने के लिए धन की जरूरत है, जो विभाग के पास नहीं है।
खास बात
गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्माण के लिए नवरात्र में शुरू होगा अभियान
प्लांट न चलने के कारण भी नहीं हो रहा है सड़कों पर कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें