डॉ. सचिन करेंगे मेडिकल अस्पतालों का निरीक्षण
मेरठ। सरदार वल्लभ भाई पटेल मेडिकल चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक सचिन कुमार को मेरठ के अतिरिक्त माह में चार दिन चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय लखनऊ में भी बैठने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए महानिदेशक केके गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है। महानिदेशक का कहना है कि यह निर्णय वर्तमान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुए बच्चों की हुई मौत और पूर्व में किंग जार्ज चिकित्सा विवि. लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हुई आग की घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डा. सचिन उप्र के सभी मेडिकल अस्पतालों का निरीक्षण करके महानिदेशालय को रिपोर्ट देंगे। ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।