फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर के 40 अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड ने लगाए निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर के 40 अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड ने लगाए निशान
विज्ञापन

मेरठ। छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार का कैंट बोर्ड और पुलिस की टीम ने सदर इलाके में 40 अवैध निर्माण पर निशान लगाए। अवैध निर्माण खुद हटाने के लिए चेताते हुए मुनादी कराई गई। कैंट बोर्ड 11 सितंबर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने के आसपास अवैध निर्माण पर निशानदेही के साथ फोटोग्राफी की गई। इस दौरान लोगों को बताया गया कि वह अवैध निर्माण खुद ही हटा लें। अभियान में अगर किसी ने विरोध किया तो इसे सरकारी काम में बाधा मानते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। राजस्व की टीम मौके पर तोड़ने की कार्रवाई में आ रहा खर्च वसूल करेगी। आठ से 10 सितंबर तक का वक्त निर्माण खुद तोड़ने के लिए दिया गया है। वहीं लोगों ने अतिक्रमण और छोटे निर्माण खुद हटाने का काम शुरू कर दिया है। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है करीब 150 अवैध निर्माण की सूची कार्रवाई के लिए फाइनल की गई है। 11 सितंबर से लगातार कार्रवाई चलेगी। आबूलेन और सदर बाजार में कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। पहले भी उनको चेताया गया था। अब सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खास बात
पुलिस और कैंट बोर्ड की टीम ने की निशानदेही, 11 सितंबर से होगा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें