मेरठ। डेंगू के पांच और मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक मेरठ, तीन हापुड़ और एक अमरोहा का है। मेरठ में अगस्त माह में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 पहुंच चुकी है।
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ निवासी प्रमोद को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अमित कुमार निवासी अमरोहा, भावना त्यागी, आंचल और सुधा हापुड़ की रहने वाली हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से हो जाता है। डेंगू के मरीज को तेज ठंड लगकर बुखार आता है। सिर, आंखों और जोड़ों में दर्द होता है। भूख कम लगती है और जी मचलाना, उल्टी-दस्त आने लगते हैं।