फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर निर्माण कराने पहुंचे जूनियर इंजी. के साथ धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। सूरजकुंड पर रैन बसेरे के निकट खाली पड़ी भूमि पर कूड़ाघर बनाने का कार्य शुक्रवार को विरोध के बीच शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे नगर निगम के जेई के साथ धक्का मुक्की की गई।
विज्ञापन

सूरजकुंड पर कूड़ाघर बनाने का प्रस्ताव छह माह पहले पास हुआ था। इसके लिए धन भी जारी किया गया, लेकिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत के विरोध करने पर निगम अधिकारियों ने कूड़ाघर निर्माण कराने से हाथ पीछे खींच लिए थे। मामला जैसे ही कमिश्नर डा. प्रभात कुमार के सामने पहुंचा तो उन्होंने वहीं कूड़ाघर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के जेई बिजेंद्र यादव कर्मचारियों को साथ मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने जैसे ही काम शुरू किया स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। लोगों ने जेई के साथ धक्कामुक्की भी की। जिसकी सूचना जेई ने निगम के अधिकारियों को दी। जैसे ही निगम निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे उससे पहले ही विरोध करने वाले लोग भाग गए। उसके बाद कूड़ाघर का निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

खास बातें
- कमिश्नर के निर्देश पर सूरजकुुंड के पास कूड़ाघर बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें