फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन के लिए मेरठ कॉलेज चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, अरविंदनाथ सेठ अवैतनिक सचिव चुने गए
विज्ञापन


मेरठ। मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन के चुनाव में सेठ दयानंद गुप्ता के पैनल ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर डॉ. राम कुमार गुप्ता, अवैतनिक सचिव पर अरविंदनाथ सेठ, उपाध्यक्ष पर अशोक कुमार भारती और अतिरिक्त सचिव पद पर मनीष प्रताप ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को हुए हाई प्रोफाइल चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई थी। शहर के व्यापारी से लेकर डॉक्टर, एडवोकेट और राजनीति के लोग चुनाव में प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय थे। यहां तक की छात्रसंघ नेता भी चुनाव में दमखम लगाए थे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। मतदान के दौरान कॉलेज कैंपस में शहर के हर वर्ग के लोग नजर आए। उद्यमियों से लेकर डॉक्टर, वकील और नेता चुनाव में वोट डालने पहुंचे। कोई समर्थन में पहुंचा तो किसी की वोट थी। सुबह से कॉलेज कैंपस में गहमागहमी शुरू हो गई थी। चुनाव मैदान में सेठ दयानंद गुप्ता की ओर से मेरठ कॉलेज परिवार के पैनल ने फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज के प्रत्याशियों को मात दी। डॉ. राम कुमार गुप्ता को 646 वोट मिले। उन्होंने 182 वोट से शुभेंदु मित्तल को हराया। अरविंदनाथ सेठ का कड़ा मुकाबला विवेक गर्ग से हुआ। अरविंदनाथ सेठ को 584 मत मिले। जीत 57 मतों से हुई। अशोक कुमार भारती को 561 मत मिले। वह 26 वोट से जीते। मनीष प्रताप को 630 वोट मिली। कुल 1160 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें