जिला जूनियर बालिका बॉक्सिंग टीम घोषित
मेरठ। आगामी 10 से 13 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए सोमवार को जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। ट्रायल में पहुंची खिलाड़ियों में से ग्रुप ए में शिवानी चौहान, शिवानी मावी, रितु पाल, करिश्मा, ग्रुुप बी में मानषी, नीता, खुशबू, सोनिया और ग्रुप सी में आकांशा, संगीता, नुसरत, चंचल का चयन हुआ। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडलीय टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल सुबह से शुरू हो जाएंगे।