फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से 1.71 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ रोड निवासी एक महिला से झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.71 लाख रुपये ठग लिए। महिला के पति ने लोहियानगर थाने में साइबर ठगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड के इकबाल नगर निवासी जुल्फकार अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी हुमा नाज ने 10 अगस्त को इंटरनेट पर स्किन के डॉक्टर का विज्ञापन देखा। इसमें तमाम तरह की दवाइयों के बारे में बताया गया था। पत्नी ने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल सुनने वाले ने उसे अपनी बातों में उलझाया और उसे दवाई देने की एवज में पांच रुपये भेजने को कहा। साइबर ठगों ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा। पत्नी ने क्यूआर कोड पर पांच रुपये भेजने का प्रयास किया लेकिन रुपया ट्रांसफर नहीं हुआ। 11 अगस्त को पत्नी के मोबाइल पर बैंक से 1,71,637 रुपये निकलने के मैसेज आए। महिला ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो साइबर ठगों ने रुपया कई खातों में ट्रांसफर किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें