फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 2025 में मेरठ में 17 नए गैंग बने, लूट, डकैती हुई कम

विज्ञापन
नए साल पर दोपहर के समय सरधना अडडे पर गश्त करती पुलिस   ............ संवाद.......... कादिर - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज अपराधों को आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक बीते साल में बदमाशों के 17 नए गैंग रजिस्टर्ड किए गए। लूट और डकैती की वारदातों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने 2025 का लेखा-जोखा जारी किया। जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 17 गैंग रजिस्टर्ड हुए। इसके साथ ही 14768 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। तीन बदमाश एनकाउंटर में ढेर किए गए, जबकि मुठभेड़ में 65 बदमाशों के पैर में गोली लगी। 412 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गुंडा अधिनियम में 611 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसएसपी के मुताबिक डकैती के मामलों में गिरावट आई है। 2024 में जिले में तीन डकैती हुई थी जबकि 2025 में केवल एक डकैती की घटना हुई। लूट के 2024 में 51 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2025 में 21 मामले जिले में दर्ज हुए। 2024 में हत्या के 84 वारदात हुई जबकि 2025 में 74 मामले दर्ज हुए। महिलाओं की हत्या के मामले में भी गिरावट आई है। महिला हत्या के 2024 में 25 केस दर्ज हुए जबकि 2025 में दस मुकदमे दर्ज हुए हैं। एससी-एसटी एक्ट में 2024 में पांच और 25 में तीन मामले दर्ज हुए है। यौन शोषण के मामले 2024 में 59 थे जबकि 2025 में 44 मामले दर्ज हुए है। एसएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की समस्या को हल कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें