फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 17 नए मरीज मिले, 41 घरों में मिले लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 17 नए मरीज मिले, 41 घरों में मिले लार्वा
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू का हमला जारी है। जिले में शुक्रवार को 17 नए मरीज मिले। अब तक 159 मिल चुके हैं। अब 84 केस सक्रिय हैं और 75 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मरीज रोहटा, परीक्षितगढ़, जयभीमनगर, मवाना और सरूरपुर के रहने वाले हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई है।
दूसरी तरफ जिला मलेरिया विभाग की टीम को घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में अनूपनगर, फाजिलपुर, सूर्या कॉलोनी, जयभीमनगर, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा में 41 घरों में लार्वा मिले हैं। यहां 41 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कूलर, पक्षियों के लिए रखे हुए जल पात्र और गमलों आदि में लार्वा मिला।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि नियमानुसार अगर दोबारा निरीक्षण के दौरान पानी भरा हुआ और उसमें लार्वा मिलता है तो नगर निगम पांच से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूल सकता है। तीसरी बार निरीक्षण में ऐसा मिलने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

नहीं चला घर-घर अभियान
अब घर-घर भ्रमण अभियान सोमवार और मंगलवार को चलेगा। शुक्रवार को अभियान नहीं चला। ब्रहस्पतिवार तक 6839807 घरों का सर्वे हुआ। इस दौरान 3260 लोग बुखार से पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें