फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के आज होंगे 164 के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के आज होंगे 164 के बयान
विज्ञापन

सरधना। सौतेले पिता पर पांच साल से दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाने वाली पीड़िता के आज मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को भी दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने सौतेले पिता पर लगातार पांच वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत किए जाने पर चाइल्ड लाइन के सदस्य पुलिस के साथ सोमवार को गांव पहुंचे। महिला पुलिस ने युवती से बात की तो उसने शिकायत की पुष्टि की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके। थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को कोर्ट में पीड़िता बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं आरोपी की तलाश में मंगलवार को दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें