फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कमिश्नर समेत कोरोना के 164 नए मरीज मिले, अब तक 379 मरीजों की मौत

Tue, 08 Dec 2020 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इनके अलावा डीएन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर, आईएन डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर व क्लर्क भी संक्रमित निकले हैं। सोमवार को कोरोना के कुल 164 मरीज मिले।

विज्ञापन

नए मरीजों में 4 हेल्थ केयर वर्कर, सैनिक, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंट्स और नौकरी पेशा आदि शामिल हैं। ये देवपार्क कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, परतापुर, आंबेडकर चौक, लालकुर्ती, देवलोक कॉलोनी, पल्लवपुरम, फूल बाग कॉलोनी, मानसरोवर, मंगल पांडे नगर, रक्षापुरम, जय भीम नगर, शास्त्रीनगर और जागृति विहार के रहने वाले हैं।


अब मरीजों की कुल संख्या 18994 हो गई है। 5238 सैंपलों की जांच हुई। 153 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 16460 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 2155 एक्टिव मरीज हैं और 916 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 379 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज में 162 की जांच, सब नेगेटिव
गुरु तेग बहादुर स्कूल में सोमवार को 110 स्टाफ-कर्मचारियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई, सब की रिपोर्ट नेगेटिव है। यहां से 110 के ही सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिए गए हैं।
 

उनकी रिपोर्ट बाद में आएगी। इसी तरह शहीद मंगल पांडे गर्ल्स पीजी कॉलेज में 52 स्टाफ-कर्मचारियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। यहां से 24 के सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें