फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने छात्र को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने छात्र को गोली मारी
विज्ञापन

मवाना। गांव मुबारिकुपर निवासी एक छात्र को फलावदा चौराहे से तमंचे दिखाकर दो बाइक सवार पांच युवक साथ ले गए। वे बाईपास पर पैर में गोली मारकर फरार हो गए। यूपी 100 सूचना पाकर मौके पर पहुंची तथा घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं, एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है।
गांव मुबारिकपुर निवाी आकाश तोमर पुत्र कालूराम ने बताया कि वह पुराने बस स्टैंड के पास कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रहा है। वह दोपहर में कोचिंग करने के लिए पैदल जा रहा था। वह फलावदा चौराहे के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर पांच युवक आए तथा तमंचा दिखाकर उसे बाइक पर बैठाकर बाईपास पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश का कहना है कि बाईपास स्थित तिगरी पुल पर ले जाकर बाइक रोकी तथा तमंचा अंटी में लगाने को कहा। उसने विरोध किया तो आरोपी युवक के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। युवकों के चले जाने के बाद उसने 100 नंबर पर फोन किया। जिस पर यूपी 100 मौके पर पहुंची तथा घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि पांच दिन पूर्व भी चौहान चौक पर उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट की गई थी। वह दो युवकों को पहचानने की बात कह रहा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। वहीं, एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें