फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से जबरन काटे जा रहे हैं बच्चों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्कूल से जबरन काटे जा रहे हैं बच्चों के नाम’
विज्ञापन


- ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन का पदाधिकारी जेडी से मिले

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के विजयनगर स्थितएक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के जबरन नाम काटे जाने की शिकायत सोमवार को सहायक मंडलीय निदेशक ओपी द्विवेदी से की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा लगाए गए प्रतिबंधित मद सालाना चार्ज न जमा करने पर पेरेंट्स और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने 12 बच्चों की टीसी जारी कर दी। इस पर सहायक मंडलीय निदेशक ने कहा कि कोई भी स्कूल केवल उन ही मदों में फीस लेगा जिनका निर्धारण बेसिक शिक्षा विभाग ने कर रखा है। अगर इससे अलग कोई भी फीस ले रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नही होने दी जाएगी। सहायक मंडलीय निदेशक से मिलने वालों में अध्यक्ष शिवानी, महासचिव सचिन सोनी, अजय मित्तल, विभव, गोपाल, मनीषा केन, निधि दत्ता, अयूब खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें