फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ी नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ी नेहा
विज्ञापन

मेरठ। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले से विभिन्न आयु वर्ग के 417 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। अनुराग गुप्ता ने संबोधन में कहा कि खेल को सच्ची खेल भावना के साथ खेलना है। जीतने से ज्यादा आवश्यक किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। रेस में 8 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 2 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी थी। जिले में इस प्रकार की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई। प्रतियोगिता का समापन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर द्वारा किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आले हैदर ने कहा कि खिलाड़ी स्टेडियम में चलने वाली खेल गतिविधियों में भाग लें। रिटायर्ड खेलकूद अधिकारी सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों के अनुशासन में रहने की प्रशंसा की। एथलेटिक्स संघ सचिव अनु कुमार ने खिलाड़ियों को ओवर ऐज प्रतिभाग करने से बचने एवं शक्तिवर्धक दवाइयों के के प्रति जागरूक किया। खेलों में पारदर्शिता के लिए पहली बार ड्रोन कैमरे से खिलाड़ियों पर नजर रखी गई। विवेक मलिक, चेयरमैन मनोज मलिक, सविता चौधरी, अमिता सक्सेना, कोमल कुमार, गौरव त्यागी, मुनेंद्र तेवतिया, प्रशांत तेवतिया, बादल तेवतिया, शेखर, आकाश, तरुण, कपिल चौधरी, अरुण कुमार, शिवम चौधरी, अमित चौधरी, रविंद्र भराला, संदीप, ब्रजमोहन, राजकुमार सैनी, भावना, अंशुली चौरसिया, योगेश यादव रहे।
परिणाम: बालक वर्ग अंडर-20 वर्ग में - सौ मी. में मनीष चौधरी प्रथम, अनिकेत द्वितीय, हमजा तृतीय, 400 मी. में नितिन कुमार प्रथम, गोविंद द्वितीय, अभिषेक नागर तृतीय, 800 मीटर मोहित प्रथम, गौरव द्वितीय, कनिष्क तृतीय, 15 सौ मी. में आसिफ प्रथम, अजय सूद द्वितीय, सुमित तृतीय, 5 हजार मी. में शुभम कुमार प्रथम, प्रदीप द्वितीय, अश्वनी भाटी तृतीय, हाईजंप में प्रणव त्यागी प्रथम, यश त्यागी द्वितीय, लंबी कूद में नितिन कुमार प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, सोनू कुमार तृतीय, त्रिकूद में रवि मलिक प्रथम, अंकित द्वितीय, सुमित तृतीय, डिस्कस थ्रो में राहुल सिंह प्रथम, सत्यम सिंह द्वितीय, अनुराग पटेल तृतीय, भाला फेंक में ध्रुव नेहरा प्रथम, प्रेम सिंह द्वितीय, बब्लू चौधरी तृतीय, पुरुष वर्ग 100 मी. में विकास प्रथम, सौरव द्वितीय, नकुल तृतीय, 400 मी. पुरुष वर्ग में आकाश चौधरी प्रथम, विपुल द्वितीय, विशाल चौधरी तृतीय, 1500 मी. पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम, उज्जवल द्वितीय, धर्मेंद्र तृतीय, 5 हजार मी. में अंकित प्रथम, विनीत द्वितीय, हाई जंप पुरुष वर्ग में शिव कुमार प्रथम, तरुण गुप्ता द्वितीय, शॉट पुट पुरुष वर्ग में सना चौधरी प्रथम, उदित कुमार द्वितीय, रजत बालियान तृतीय, डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग उदित प्रताप प्रथम, जेवलिन थ्रो पुरुष में आशीष चौधरी प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-20 वर्ग में शॉटपुट में सपना चौधरी प्रथम, सौ मीटर खुशी चड्डा प्रथम, अनु यादव द्वितीय, नेहा चौधरी तृतीय, 400 मी. रुपल प्रथम, अनु द्वितीय, अर्चना मलिक तृतीय, 800 मी. में मीनू प्रथम, अलीशा द्वितीय, संजना तृतीय, 15 सौ मी. साधना चौधरी प्रथम, आरती द्वितीय, ज्योति तृतीय, 5 हजार मी. नेहा प्रथम, अलीबा द्वितीय, सृष्टि त्यागी तृतीय, हाई जंप सीमा कुमारी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, राखी तृतीय, लंबी कूद में जरीन बानो प्रथम, प्राची द्वितीय, तनु तृतीय, शॉटपुट में वीरा कादियान प्रथम, भाला फेंक में शिवानी प्रथम, विशाखा द्वितीय, सौ मी. महिला वर्ग में पूजा प्रथम, दिव्या द्वितीय, सृष्टि त्यागी तृतीय, 5हजार मी. महिला वर्ग में - सुनीता रानी प्रथम, हाई जंप में प्रियंका प्रथम, शॉटपुट में किरण बालियान प्रथम, डिस्कस थ्रो शिवानी प्रथम, किरण द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें