फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके किए महसूस, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम समेत गांव के लोग निकले मकानों से बाहर
विज्ञापन


मोदीपुरम। एनसीआर के शहरों सहित मेरठ में भी बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह लगभग 8 बजे के आसपास जब लोग ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में थे, तो कुछ लोग नींद के आगोश में थे, तभी अचानक धरती हिली। साकेत, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर, सूरजकुंड फूलबाग, सुरपटेक, सरस्वती लोक सहित शहर के अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक धरती हिली और पंखे, फर्नीचर हिलने लगे। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर निकल आए, तब तक कंपन बंद हो गया। बारिश के दौरान आए भूकंप के झटके ने लोगों में दहशत फैल गई। वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। जो एक हल्के झटके की थी। केंद्र तजाकिस्तान को बताया गया। हालांकि किसी भी प्रकार के जान-माल की हानि भूकंप से नहीं हुई। मोदीपुरम समेत आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके तीव्र गति से आया और कुछ ही सेकेंड में निकल गए। भूकंप के झटकों से बचने का बेहतर उपाय अपने घरों से बाहर निकलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें