फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने दिया कलक्ट्रेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने दिया कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

- गन्ना बकाया भुगतान और बिजली बिल कम करने की मांग को लेकर उबले भाकियू कार्यकर्ता
- प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया गया प्रदर्शन

मेरठ। भाकियू ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन किया। इस कड़ी में भाकियू जिला संगठन के दोनों गुट एकता दिखाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसान ट्रैक्टरों में खाने का सामान लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचते ही नारेबाजी करते हुए अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने गेट पर तालाबंदी भी कर दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, सतबीर जंगेठी, जवाहर सिंह जिटौली और संजय दौरालिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तमाम मोर्चों पर फेल साबित हो रही है। पिछले पेराई सत्र का भी गन्ना बकाया भुगतान नहीं मिला है। इससे किसानों को बिजली का बिल देने, बच्चों की फीस जमा करने के अलावा दैनिक कार्य निपटाने में दिक्कत हो रही है। बिजली विभाग ने किसानों से बिना पूछे और जांच किए 5 एचपी के नलकूपों को 7.5 एचपी के कर दिए गए। बिजली की दरें दोगुनी करके किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। आवारा पशुओं से फसल तबाह हो रही है। राजकुमार करनावल, रवींद्र दौरालिया ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिजली दरों की मांग की। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कलक्ट्रेट बाबा टिकैत अमर रहे और भाकियू जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। भाकियू नेता और कार्यकर्ता हुक्का गुड़गुड़ाते रहे। शाम चार बजे धरने पर पहुंचे एडीएम सिटी शैलेंद्र ने मांग ज्ञापन लिया। ज्ञापन में गन्ना बकाया भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, आवारा पशुओं को पकड़ने आदि की मांग की गई है। इस मौके पर बाबा इलम सिंह, उदयवीर सिंह, संजय कुमार, बबलू जिटौली, वीरपाल, नरेश चौधरी, जगत सिंह, पवन कुमार, सतेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, मनोज शर्मा, हरवीर पनवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें