सड़क से खोखा हटवाने की मांग
मेरठ। नंगलाबट्टू मार्ग पर मंदिर के निकट एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर खोखा रख लिया गया है। जिसकी शिकायत सिविल लाइन निवासी अरुण सिंह ने नगर निगम से की है। साथ ही खोखे को हटवाने की मांग की है। जिस पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार ने थाना सिविल लाइन को पत्र भेजकर अवैध रूप से सड़क पर रखे गए लोहे के खोखे को हटवाने की बात कही है।