सारिका बनी मिस फेयरवेल
मेरठ। रुड़की रोड स्थित नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज के प्रांगण में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में शुभकामना समारोह आयोजित किया। प्रधानाचार्य देशपाल सिंह ने इसकी शुरुआत की। समारोह में कक्षा 12 की सारिका मिस फेयरवेल, तनिशा दत्त मिस इंटेलिजेंट, प्रिया मिस पर्सनलिटी, प्रियंका मिस कॉपरेटिव बिहेवियर, निशा को मिस फोटोजनिक ब्यूटी चुना गया।