आकाशवाणी केंद्र निर्माण का कार्य पूर्ण
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में अब्दुल्लापुर किला रोड पर आकाशवाणी केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। दस करोड़ के बजट से तैयार हुए आकाशवाणी केंद्र में प्रसारण संबंधी लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। आकाशवाणी केंद्र के अधिकारियों ने दिल्ली को रिपोर्ट सौंप दी है।
आकाशवाणी के संस्थापक अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि 10 किलोवाट क्षमता के केंद्र पर 45 मीटर का टावर स्थापित कर दिया गया है। रेडियो की रेंज करीब 60 किलोमीटर तक होगी। इसके अलावा आकाशवाणी केंद्र का बिल्डिंग परिसर भी लगभग पूरी तरह से तैयार हैं। 100 मीटर टावर के लिए फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। उसमें लगभग अभी तीन से चार माह लग जाएंगे।