फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी में दिनदहाड़े लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाकिर कॉलोनी में दिनदहाड़े लूटपाट
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दे डाला। घटना के बाद बदमाश महिलाओं को बंधक बनाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जाकिर कालोनी निवासी नूर मोहम्मद गुजरात में कपड़ा कारोबारी हैं। बुधवार दोपहर घर पर उनकी बेटी रूबीना और बहू इमराना थीं। इसी बीच दो बदमाश घर में घुस आए और पिस्टल के बल पर दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया। बदमाशों ने तसल्ली के साथ पूरा घर खंगाला। नकदी और जेवर समेटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह रूबीना ने खुद को बंधनमुक्त कर अपने भाई को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस घर पर पहुंच गई। रूबीना ने पुलिस को बताया कि बदमाश उनके कुंडल, पायजेब, अंगूठी, कड़े उतरवाने के बाद अलमारी से नकदी और करीब 40 तौला चांदी के जेवरात भी ले गए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, इस वारदात के बाद से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें