फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली मतदाता साक्षरता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को मतदाता साक्षरता रैली निकाली। इसके माध्यम से छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर तहसील रोड स्थित रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और मतदान देश हित में बताया। एसडीएम मवाना ने रामलीला मैदान में रैली पहुंचने के बाद छात्राओं एवं नगर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान करना बेहद जरूरी है। मतदान के जरिए हम देश हित में एक अच्छी सरकार बना सकते हैं। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बनाने के लिए सरकार कार्य करें। एक अच्छी सरकार बनाने के लिए उन्होंने 18 वर्ष की आयु वाले सभी युवाओं एवं इससे अधिक वालों से मतदान करने की अपील की। रैली में डॉ. मेघराज, विशेष, श्रवण कुमार, डॉ. अरविंद, संजीव गुर्जर, सुनील कुमार, कपिल, प्रीतम, सरिता दुबलिश, मेघा, धनकस, उपासना, महकार सिंह, स्वीटी, निशा सैनी आदि मौजूद रहे।


पदयात्रा निकालकर दिया भाईचारे का संदेश
मवाना। भारती महिला एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भाईचारा पदयात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से रैली में शामिल लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने बताया कि यूपी दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में भाईचारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही पदयात्रा के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। यहां पर विनोद भाटी, इरम, वसीम, इस्लाम, रिहाना, हसीना, अनिकेत, विकसित खारी, निदा, अंकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें