ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
कंकरखेड़ा। एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार राहुल कुमार (34) पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव जमालपुर लावड़ एक निजी स्कूल में चौकीदार की नौकरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने को उसकी पत्नी व परिजन मना करते थे। शराब को लेकर ही आए दिन घर में झगड़ा होता था। रविवार देर शाम भी घर में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद राहुल घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार तड़के उसका क्षत-विक्षत शव पावलीखास रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार राहुल शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी है। परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।