सरधना। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को मतदाता जागरूकता सप्ताह की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार भारतीय और संचालन दीपक शर्मा ने किया। बैठक में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। 17 जनवरी को सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता होगी। इसका संयोजक प्रधानाचार्य वंदना मित्तल व प्रबंधक मदनलाल बंसल को बनाया गया हैं। 18 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय में नोटा का प्रयोग हित या अहित पर प्रतियोगिता होगी। इसके संयोजक फैय्याज अहमद एवं प्रधानाचार्य राजीव जैन होंगे। 19 जनवरी को संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में गीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के संयोजक गगन भारद्वाज एवं डा. महेश पालीवाल को बनाया गया है। 21 जनवरी को मतदाता जागरूकता के लिए मसाल जुलूस के संयोजक अमन गुप्ता व ललित गुप्ता रहेंगे। 22 जनवरी को सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल खेल प्रतियोगिता का संयोजक ठा प्रीतिश एवं राजीव पंवार को बनाया गया। 25 को मतदाता जागरूकता रैली रामलीला मैदान से शुरू होगी। इसी दिन गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में समापन कार्यक्रम होगा। बैठक में फैय्याज अहमद, डॉ. महेश सोम, जिशान कुरैशी, आदि मौजूद रहे।