फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो की समस्याओ को लेकर युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने किया समिति सचिव का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

दौराला। युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना समिति दौराला के सचिव का घेराव किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान संजय चौधरी ने बताया कि बहुत से किसानों के बांड अब तक बंद हैं। जिससे किसान परेशान हैं, पर्चियां नहीं आ रही हैं। किसानों की गन्ने की फसल खड़ी होने के कारण किसान गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर तक बकाया गन्ना भुगतान करने की बात की थी, मगर कोई भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज समेत होना चाहिए। शुगर मिल मलिक नया साल विदेशों मे मना रहे हैं जबकि किसान भुगतान नहीं होने से ठीक से अपना इलाज भी नहीं कराया पा रहा। रालोद कार्यकर्ताओं की मांग पर सचिव आनंद प्रकाश दूबे ने बंद पड़े बांड तुरंत खुलवाया। पर्ची की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सचिव को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल सचिव विक्रांत चौधरी, अंकुर देओल, आशीष देशवाल, ताहिर, यूसुफ, अबिद, रोहित, कुलदीप हुड्डा, मनीष मलिक, बबलू पुनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें