फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बढ़ी परीक्षा फार्म की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार दिन बढ़ी परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाकर अब 19 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षाओं, सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के लिए 25 अक्तूबर से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने फॉर्म भरे जाने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी थी। निर्धारित तिथि तक काफी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर सके। बृहस्पतिवार को परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई। 21 नवंबर तक फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा कराना होगा। कैंपस और कॉलेजों में परंपरागत पाठ्यक्रमों के परास्नातक एलएलएम एवं एमफिल पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा पांच दिसंबर से हैं। बीएससी कृषि, बीएससी गृह विज्ञान और तीन वर्षीय एलएलबी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं भी पांच दिसंबर से होनी हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी जल्द से जल्द परीक्षा फार्म भरवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें