टेबल टेनिस में आर्यन, अनुष्का विजयी
मेरठ। क्रीड़ा भारती के खेल चेतना मेले के अंतर्गत मंगलवार को सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक विभाग में टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह सैन, डॉ. संदीप चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, आर्यन कंसल द्वितीय, सुशांत तृतीय, दिग्विजय चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डीपीएस की अनुष्का पाराशर प्रथम, राधिका सैनी द्वितीय, नव्या तृतीय और सुहानी चौथे स्थान पर रहीं। कपिल त्यागी, बरखा भारद्वाज, अरुणा सिरोही और मीडिया प्रभारी श्वेता मौजूद रहीं।