फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य अभिहित विभाग का मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नई सड़क पर अभियान चलाते हुए तीन दुकानों से लाल मिर्च, बूंदी के लड्डू और चटनी के नमूने लिए। जबकि कंकरखेड़ा से चमचम, माधवपुरम से बालूशाही, शारदा रोड से पनीर, माधवपुरम से पाकीजा मिठाई, मिल्क केक, कंकरखेड़ा से ही अन्य दुकान से चमचम के नमूने लिये। मवाना में भैंस का दूध और बर्फी के दो अलग-अलग दुकानों से नमूने लिए। देहात क्षेत्र के गांव जई से गाय भैंस के मिश्रित दूध के दो अलग-अलग स्थानों से नमूने लिए। जानी से बेसन के लड्डू और बागपत रोड से बूंदी के लड्डू के नमूने लिये। परीक्षितगढ के ग्राम पूठी से गाय के दूध और ग्राम जई से भी गाय के दूध के सैंपल लिये। खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें