खादिमुल हुज्जाज मदीने के लिए हुए रवाना
मेरठ। खादिमुल हज्जाज (हज सेवक) के रूप में हज कमेटी द्वारा चयनित किए गए मेरठ के दो सरकारी शिक्षक मोहम्मद नौशाद व जहीर अहमद बृहस्पतिवार प्रात:07.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से मदीने के लिए रवाना हुए।इस मुकद्दस सफर पर रवाना करने के दौरान उनके परिजन मौजूद रहे। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक मोहम्मद साबिर खान ने बताया कि मेरठ से सात लोगों ने हज सेवक के रूप में हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था जिनमें से दो का हज कमेटी ने चयन किया। पूरे प्रदेश से हज कमेटी की तरफ से लगभग 150 लोगों का हज सेवक के रूप में चयन किया गया है जिनका पूरा खर्च हज कमेटी व्यय करेगी।