बागपत। वात्सायन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल बागपत के ताले तोड़कर चोर जनरेटर से अल्टीनेटर, रेडियेटर व इंजन का काफी सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। प्रबंधक मनोज कुमार ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो