फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में किया रक्दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया
विज्ञापन

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शनिवार को रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। संचालन नारी शक्ति संस्थान की सचिव सुमन सोमल व केंद्रीय मानव अधिकार संगठन की प्रेस प्रवक्ता मधु सिंह ने किया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सरोजनी अग्रवाल व हिमांशु गोयल रहे। नारी शक्ति संस्थान की अध्यक्ष शोभा चौधरी ने कहा कि यह हमारी संस्था का पहला प्रयास है। रक्तदान शिविर से लोगों में जागरूकता फैलती है। सचिव सुमन सोमाल ने कहा कि इस प्रकार के रक्दान शिविर आगे भी संस्था द्वारा आयोजित किए जाएंगे। संस्था की ब्लड बैंक के डॉक्टर व पूरे स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। शिविर में आदेश सिसौदिया, नूपुर, मृदुला, मीनू गुलाटी, पुष्पा, आस्था, आयुषी, वंदना, दोरिश, डॉ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया पौधरोपण
मेरठ। गर्मी में पर्यावरण शुद्ध बनाने के लिए महिलाओं ने पौधे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर के निर्देशन में पौधरोपण हुआ। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह रहीं। सदस्याओं ने मिलकर पौधे लगाए। सुमति सिंह, डॉ. मीनाक्षी सिंह, रीता चड्डा, प्रवेश त्यागी, मीनाक्षी कौशल, मनीषा तेवतिया, निर्मल गुप्ता, गीता शर्मा, सीमा बंसल, मधु शर्मा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें