फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत व लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कड़ी मेहनत व लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी’
विज्ञापन

मेरठ। अंडर-19 इंडिया टीम में चयन के बाद मेरठ के सलाहपुर गांव निवासी समीर चौधरी शुक्रवार को हिमाचल से मेरठ लौटे। समीर दिल्ली से सीधा भामाशाह पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। क्रिकेट के इस उभरते सितारे ने अमर उजाला से खास बातचीत में कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास को सफलता को ही सफलता की कुंजी बताया।
समीर चौधरी ने बताया पिछले दस सालों से वो क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं। लेकिन उन्हें किस स्तर तक पहुंचना है इसके बार में कभी नहीं सोचा है। जिंदगी का एक ही लक्ष्य है कि क्रिकेट खेलते रहना है। कई बार भामाशाह पार्क में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर से भी उनकी मुलाकात हुई। जिसमें भुवी ने भी लगातार अभ्यास करने की सलाह दी। जिसको समीर लगातार फोलो भी कर रहे हैं। समीर ने बताया कि सुबह में फिटनेस के लिए जिम और मैदान पर दौड़ लगानी चाहिए। उन्होंने सफलता के पीछे परिवार और कोच संजय रस्तोगी का अहम रोल बताया। पिता परमिंद्र सिंह ने अभ्यास के लिए घर पर ही नेट लगवाया। जहां गांव के युवा गेंदबाज समीर को अभ्यास कराते हैं। समीर के फेवरेट बल्लेबाज केएल राहुल हैं। अगले महीने 11 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले श्रीलंका दौरे का समीर को बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि श्रीलंका दौरे पर आयोजित होने वाले दो चार दिवसीय व पांच एक दिवसीय मैचों में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी टीम का हिस्सा होंगे। समीर का मानना है महान क्रिकेटर के बेटे के साथ खेलने से उनका मनोबल बढ़ेगा। समीर दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज हैं। उनके खेल से कोच संजय रस्तोगी पूर्ण रुप से आश्वस्त हैं। कोच ने बताया कि हिमाचल से सीधा भामाशाह पार्क में पहुंचकर अभ्यास करना, समीर का खेल के प्रति समर्पण दर्शाता है। यहीं कारण है कि वो क्रिकेट में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहपुर गांव में हुआ स्वागत
भामाशाह पार्क से अभ्यास करने के बाद शाम में समीर चौधरी रोहटा रोड स्थित अपने गांव सलाहपुर पहुंचा। जहां गांव के लोगों ने समीर का धूमधाम से स्वागत किया। परिवार के लोगों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी। दादा कल्लू चौधरी, दादी, पिता परमिंद्र चौधरी, माता मंजू देवी, बहन नेहा और लवी, भाई सागर ने मिठाई खिलाकर समीर का स्वागत किया।

खास बातें:
- इंडिया अंडर-19 टीम में चयन के बाद पहली बार मेरठ आए समीर
- भामाशाह पार्क में अभ्यास के दौरान जमकर बहाया पसीना
- 11 जुलाई से 11 अगस्त तक श्रीलंका में खेलेंगे पहली प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें