समर कैंप में बच्चों ने उठाया लुत्फ
मेरठ। साकेत एवं डिफेंस एंक्लेव स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में समर कैंप के समापन समारोह में बच्चों ने जमकर मस्ती की। शुभारंभ चेयरपर्सन अंजुल गिरि ने हवा में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, गिटार वादन, स्केटिंग, जर्मन भाषा व कला की भिन्न-भिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या संज्या वालिया, साक्षी सिंघल, श्वेता शर्मा, चित्रा तेवतिया, विश्वास राणा व सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।