मेरठ। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी स्थित पत्रकारिता विभाग में बृहस्पतिवार को एक छात्रा बेहोश हो गई। जिस पर अफरातफरी मच गई। मेडिकल थाना पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी खुशबू चौधरी बृहस्पतिवार दोपहर बीए एलएलबी की परीक्षा देने यूनिवर्सिटी पहुंची थी। परीक्षा खत्म होते ही छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस ने बताया गर्मी के चलते छात्रा बेहोश हुई थी।