सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा पटेल मंडप
मेरठ। नौचंदी मेला परिसर स्थित पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने गीत और संगीत की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हरेंद्र सिंह और हरवीर पाल ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। छोटे-छोटे बच्चे रुचिता आदि ने पल्लू लटके... गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। एक के बाद एक गीत की धुन पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करदर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। अहमद, बंटी आदि ने सोलो डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में इंद्रपाल बजरंगी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, विमला जाटव, पार्षद विपिन जिंदल आदि मुख्य रहे।
... बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए
मेरठ। पटेल मंडप में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गीतकार प्रिया ने जैसे ही मंच से गीत, मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए, बोल तेरे साथ क्या सुलूक किया जाए..। गाया तो पटेल मंडप तालियों से गूंज उठा। इनके बाद इमरान रफी ने यूं गाया कि तेरे हाथों में पहनाके चुडियां, के मौज बंजारा ले गया, गीत गाकर श्रोता गदगद हो गए। बॉबी राज ने यूं गाया कि धीरे-धीरे बोल कोई सुन ना ले, गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आशु ने दिल का सूना साज गीत गाया। काशिफ ने किशोर कुमार के गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। शकील ग्रुप ने दर्शकों को खूब हंसाया। नरेंद्र राष्ट्रवादी, शाहिद अब्बासी, पार्षद गफ्फार अहमद, इरशाद, स्वाति सागर, ब्रिजेश आदि मुख्य रहे।
खास बातें:
गीत और संगीत पर थिरके कलाकार