गेल गैस बनवाएगा 20 बायो शौचालय
मेरठ। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गेल गैस मेरठ जनपद में सार्वजनिक बायो शौचालय निर्माण के साथ ही सौर ऊर्जा से पथ प्रकाश की व्यवस्था कराएगा। 26 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए गेल गैस अधिकारियों ने शुक्रवार को पहली किश्त के रूप में 5,05,200 रुपये का चेक जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को सौंपा।
गेल के मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव गर्ग ने बताया कि जनपद मेरठ में 20 सार्वजनिक बायो शौचालय, 20 सौर रोशनी और 3 हाई मास्ट सौर रोशनी के कार्य हेतु 26 लाख रुपये की धनराशि जनपद मेरठ को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस धनराशि की 20 प्रतिशत की प्रथम किस्त का चेक शुक्रवार को जिलाधिकारी मेरठ को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, प्रभारी अधिकारी विनोद कुमार अरोड़ा, लोकेश तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजना निष्पादन) और सौम्य रंजन मोहंती प्रबंधक (विपणन) आदि मौजूद रहे।