फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में मिलावट का संदेह, 850 लीटर नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में मिलावट का संदेह, 850 लीटर नष्ट किया
विज्ञापन

मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर मिठाई, दूध, पनीर और नमकीन आदि के नमूने लिए। साथ ही रखरखाव में गंदगी और मिलावट की वजह से 850 लीटर दूध और 60 किलो रसगुल्ले नष्ट किए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने ग्राम मुरलीपुर गुलाब में रसगुल्ला निर्माण के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। रसगुल्ले व बेकिंग पाउडर के नमूने भरे। मौके पर रसगुल्ले रखने वाले टब में गंदगी होने व ढका न होने के कारण मक्खियां पाई गईं। पूरे टब में गंदगी और मिलावट का संदेह होने के कारण नमूना लेकर 60 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट करा दिए। 2 किलोग्राम बेकिंग पाउडर सीज कर दिया गया। इसके अलावा ग्राम सिसौला कला में टीम ने पनीर बनाने के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और नमूना भरा। मौके पर दूध में गंदगी होने व ढका न होने के कारण मक्खियां पाई गईं। दूध में गंदगी तथा मिलावट का संदेह होने के कारण 850 लीटर दूध नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड पर इंदिरानगर में नमकीन, ग्रीन भिंडी, मिर्च पाउडर और रंग के चार सैंपल लिए गए। साथ ही 225 किलो नमकीन सीज की गई। 200 किलो खोया नष्ट किया गया। खोया, रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल के तीन सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


खास बातें
गंदगी में बन रही थी मिठाइयां, 60 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए
एफएसडीए ने कई स्थानों पर की छापेमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें