फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह
विज्ञापन

मेरठ। शारदा रोड स्थित कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला कॉलेज में बुधवार को सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या का स्वागत डॉ. विनीता गुप्ता ने किया जबकि पूर्व प्राचार्या वीना प्रकाश का डॉ. पूनम सिंह ने एवं डॉ. रागिनी प्रताप का स्वागत स्मृति यादव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। महाविद्यालय परीक्षा 2017 की सभी टॉपर छात्राओं सोनम, पूजा, नीशू, कोमल, अंशिका, रिंकी गुप्ता, रश्मि चौहान, रूपल जैन, सोनल तिवारी एवं शीतल को पुरस्कृत किया गया। जबकि विशेष पुरस्कार चित्रकला की छात्रा लावण्या चौधरी को दिया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्राओं द्वारा गेट टू गैदर का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें