फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सात बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए बृहस्पतिवार से सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का आगाज होगा। डीएम समीर वर्मा ने इस बाबत बुधवार को बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि इस अभियान में बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों गलाघोंटू, खसरा, तपेदिक, पोलियो, टिटनेस, हैपेटाइटिस व काली खांसी से बचाव के टीके लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह अभियान गंभीरता से चलाएं और एक भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे। अभियान की सफलता के लिये धर्म गुरुओं, संभ्रांत व गणमान्य नागरिकों, संस्थाओं आदि की मदद ले।
विज्ञापन

डीएम ने पिछले टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले जानी, सरधना आदि क्षेत्रों के चिकित्सा प्रभारियों पर नाराजगी जताई। सीएमओ को कहा कि यदि इस अभियान में भी उक्त क्षेत्रों में कम प्रगति पायी गयी तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें। बेहरत काम करने वालों को पुरस्कृत करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें