फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरियो की नजर में भाजपा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम पर सबकी नजर लगी है। इसके बीच महापौर पद पर सट्टा बाजार भी गरम होना शुरू हो गया है। मतदान के तुरंत बाद सट्टा बाजार में बसपा को मजबूत माना जा रहा था। लेकिन अब भाजपा को मजबूत माना जा रहा है। लेकिन सट्टा बाजार में जो रेट चल रहा है, उसे देखते हुए मुकाबला बहुत ही निकटतम होने की बात सट्टा बाजार से जुड़े लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर बात पर सट्टा लगाने वाले यदि महापौर पद पर सट्टा न लगाएं तो ऐसा नहीं हो सकता। निगम चुनाव के परिणाम को लेकर सट्टा बाजार में भी दांव लगना शुरू हो गया है। सूत्राें के अनुसार मतदान के तुरंत बाद सट्टा बाजार में बसपा की जीत पर 35 पैसे का रेट दिया जा रहा था, तो भाजपा की जीत पर 50 पैसे का रेट था। लेकिन तीन दिन में हालात बदल गए हैं। अब भाजपा की जीत पर रेट 10 पैसे और बसपा की जीत पर 25 पैसे का रेट सट्टा बाजार में चल रहा है। हालांकि कुछ सटोरियों की पसंद में अभी भी बसपा है। लेकिन अधिकांश सटोरिये भाजपा को पसंद मान रहे हैं। ऐसे में भाजपा की जीत का रेट नीचे गिरता जा रहा है।
ये है गणित
यदि कोई व्यक्ति भाजपा की जीत पर एक रुपये लगाता है तो भाजपा की जीत पर उसे 1.10 रुपये वापस मिलेंगे। जबकि यदि कोई बसपा की जीत पर दांव लगाता है और बसपा जीत जाती है तो दांव लगाने वाले को 1.25 रुपये मिलेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- शहर में महापौर सीट के साथ पार्षदों की संख्या में लगना शुरू हुआ सट्टा
- भाजपा की जीत पर 10 पैसे और बसपा की जीत पर 25 पैसे का रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें