वोट डाल प्रत्याशियों ने ली सेल्फी, लगाई डीपी
निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वालीं युवतियों में वोट कर सेल्फी लेने की होड लगी रही। वहीं, वोट कर सेल्फी लेने की होड़ प्रत्याशियों भी दिखी। प्रत्याशी और मतदाताओं ने वोटकर सेल्फी सोशल साइट्स पर अपलोड भी की।
रविवार को प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर से पहली बार मतदान कर बाहर निकली युवतियों ने सेल्फी ली। युवतियाें लाइन में लगे मतदाताओं के साथ भी सेल्फी ली। इस प्रक्रिया में चेयरमैन और वार्ड प्रत्याशी भी नजर आए। चुनाव प्रचार की तस्वीरें तो सोशल साइट्स पर अपलोड की ही साथ में मतदान कर बाहर आने पर परिवार के साथ फोटो खींचकर फेसबुक, टवीट्र और व्हाट्सएप में डाले।