फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे नगर पंचायत का दर्जा दिया, वहीं नहीं उतार सके प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद भी नहीं मिला प्रत्याशी
विज्ञापन

मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में आने वाली हर्रा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होगा। सपा सरकार में ग्राम पंचायत हर्रा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। इसके बाद अब पहली बार चुनाव हो रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी को ही यहां से कोई प्रत्याशी न मिलना सबको चौंका रहा है।
सपा सरकार के समय सिवालखास विधानसभा के तत्कालीन विधायक गुलाम मोहम्मद ने पैरवी करते हुए अपनी विधानसभा के दो गांव हर्रा और खिवाई को नगर पंचायत का दर्ज दिलाया था। उसी समय किठौर विधानसभा में भी तत्कालीन मंत्री शाहिद मंजूर ने अपनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहजहांपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया था। इन तीनों नगर पंचायतों में पहली बार नगर निकाय चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये तीनों नगर पंचायत मुस्लिम बहुल हैं और माना जा रहा था कि यदि सपा सिंबल पर चुनाव लड़ती है तो यहां से जरूर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। लेकिन समाजवादी पार्टी सिर्फ शाहजहांपुर और खिवाई में ही प्रत्याशी उतार पाई और हर्रा में कोई प्रत्याशी नहीं मिला। हर्रा में प्रत्याशी न मिलना सभी को चौंका रहा है। हालांकि इस नगर पंचायत से राजनीतिक दलों में सिर्फ आम आदमी पार्टी ने ही प्रत्याशी मैदान में उतारा है, बाकी किसी दल को यहां प्रत्याशी नहीं मिला।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में हर्रा गांव से 90 प्रतिशत वोट समाजवादी पार्टी को मिला था। चूंकि यह स्थानीय चुनाव है तो हम किसी को नाराज करना नहीं चाहते थे। इसलिए हमने यहां से प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। चौ. राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
खास बात
समाजवादी पार्टी ने हर्रा नगर पंचायत में नहीं उतारा प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें