महिलाओं को प्रशिक्षण दिया
बालैनी (बागपत)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रविवार पिलाना ब्लॉक में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। दिल्ली की एनजीओ साहस ने महिलाओं के समूह बनाकर ट्रेनिंग दी । पिलाना और मुकारी गांव के छह स्वयं सहायता समूह बनाए। ट्रेनर मोना यादव और पूर्वी यादव ने घरेलू हिंसा, महिला एकता, महिला शक्ति, महिला रक्षा विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।