रटौल गांव में नियमित रूप से सफाई कराने की मांग
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव की गली और मोहल्ले गंदगी से अटे हैं। संक्रामक रोग फैले हैं। सफाई कर्मचारी अपने काम को परवान तक नहीं पहुंचाते हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। बुखार से लोग दहशत में हैं। इससे आठ लोगों मौत तक हो चुकी है। गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव के स्कूलों के पास गंदगी होने से विद्यार्थी परेशान हैं। गांव के ओमपाल, उस्मान, शिवकुमार, दिनेश, कमल, राजपाल, दिलशाद, फुरकान, इकराम ने डीएम से हस्तक्षेप गांव में नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की।